डॉक्टर के बेटे का कमरे में फंदे से लटका मिला शव नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से एलएलबी की कर रहा था पढ़ाई

1 min read

डॉक्टर के बेटे का कमरे में फंदे से लटका मिला शव
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से एलएलबी की कर रहा था पढ़ाई

ओजस्वी किरण ब्यूरों

प्रयागराज। कर्नलगंज थाना क्षेत्र में डॉक्टर के बेटे ने सुसाइड कर लिया। युवक का कमरे में फांसी के फंदे से लटकता शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही कर्नलगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक स्पर्श शुक्ला (22) के पिता डॉ. अजय कुमार बाल रोग विशेषज्ञ हैं। स्पर्श नेशनल लॉ कॉलेज जबलपुर में एलएलबी सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रहा था। वह कर्नलगंज के स्वास्तिक मैगनोलिया अपार्टमेंट में रहते हैं।
शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस पहुंची। जांच-पड़ताल की। पुलिस के अनुसार, शनिवार रात को स्पर्श ने परिवार के साथ खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। रविवार सुबह जब घर में मेड साफ-सफाई करने पहुंची तो दरवाजा नहीं खुला। अंदर से भी कोई जवाब नहीं मिला।
इसके बाद मेड ने परिवार वालों को जानकारी दी। दूसरी चाबी मंगवाकर दरवाजा खोला गया। कमरे के अंदर का सीन देख परिवार के होश उड़ गए। स्पर्श फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।
कर्नलगंज थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिजनों ने भी ऐसी किसी वजह की जानकारी नहीं दी है, जिससे आत्महत्या के कारणों का पता चल सके। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours