स्ट्रीट डॉग्स को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के विरोध में उतरे पशु प्रेमी
ओजस्वी किरण ब्यूरों
लखनऊ। लखनऊ के ऐतिहासिक घंटाघर परिसर में रविवार को बड़ी संख्या में एनिमल एक्टिविस्ट्स और पशु-प्रेमियों ने एक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्ट्रीट डॉग्स को लेकर लगातार दिए जा रहे नकारात्मक आदेशों के विरोध में आयोजित किया गया। 
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इन आदेशों के चलते स्ट्रीट डॉग्स को जबरन बॉन्ज (पिंजरे) में बंद किया जा रहा है और शेल्टर्स में डाला जा रहा है, जहाँ वे मानसिक और शारीरिक रूप से तड़प रहे हैं। एनिमल एक्टिविस्ट्स ने साफ कहा कि स्ट्रीट डॉग्स को उनकी प्राकृतिक जगह से हटाना अमानवीय है और यह किसी भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं है।
प्रदर्शन के दौरान यह माँग उठाई गई कि स्ट्रीट डॉग्स को जहाँ वे रहते हैं, वहीं रहने दिया जाए, और उनके लिए एनिमल बर्थ कंट्रोल, वैक्सीनेशन और अवेयरनेस जैसे मानवीय उपायों को अपनाया जाए, न कि उन्हें कैद किया जाए।
एक्टिविस्ट्स ने यह भी कहा कि डॉग्स को रेबीज़ या आक्रामकता से जोड़कर पेश करना गलत है, जबकि सच्चाई यह है कि सही देखभाल, टीकाकरण और सामुदायिक सहयोग से इस समस्या को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।


+ There are no comments
Add yours