सीबीसीआईडी के रिटायर्ड दरोगा की सिर कूंचकर हत्या,घर के अंदर मिली खून से लथपथ लाश, माथे पर 5 से अधिक वार
ओजस्वी किरण ब्यूरों
प्रयागराज। लालापुर थाना क्षेत्र के चक शिवचेर गांव में रहने वाले सीबीसीआईडी के सेवानिवृत्त दारोगा की निर्मम हत्या कर दी गई। उनकी हत्या किसने और क्यों की, वजह क्या थी आदि सवालों का हल ढूंढने के लिए पुलिस लगी है। फिलहाल अभी कोई क्लू हाथ नहीं लगा है, जो कातिलों तक पहुंच सके।
चकशिवचेर गांव में सेवानिवृत्त दारोगा 70 वर्षीय राम रतन मिश्रा की हत्या कर दी गई। उनके सिर पर किसी धारदार हथियार से प्रहार किया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही एसीपी बारा समेत आसपास के थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। हत्या किन कारणों से और किसने की अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस की तीन टीमें जांच पड़ताल में लगाई गई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामरतन मिश्रा सीबीसीआइडी के सेवानिवृत्त दारोगा थे। सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दरोगा राम रतन मिश्रा (68) मूल रूप से लालापुर के चक चकशिवचेर गांव के रहने वाले थे। उनका एक मकान मदुरी गांव में भी था, जहां वह अकेले रहते थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य चक चकशिवचेर गांव में रहते हैं।
सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे उनका नाती रोज की तरह खाना लेकर मदुरी वाले घर पहुंचा। उसने देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद है। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो उसने पीछे की ओर से दीवार फांदकर घर के अंदर घुस गया। देखा नाना राम रतन मिश्रा फर्श पर खून से लथपथ पड़े थे। उनके सिर और चेहरे पर किसी धारदार हथियार से वार किया गया था।
पुलिस ने घरवालों से बातचीत की तो उन्होंने किसी से रंजिश से इंकार किया। किसी पर संदेह भी नहीं जताया है। डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद यादव का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। घरवालों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। उन्होंने बताया कि मौके पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया है। अब तक की जांच में घर में किसी फोर्स एंट्री की बात सामने नहीं आई है। परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है

+ There are no comments
Add yours