प्रयागराज में स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर हर घर से ₹100 की वसूली पर ग्रामीणों में रोष

1 min read

प्रयागराज में स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर हर घर से ₹100 की वसूली पर ग्रामीणों में रोष

योगी सरकार जीरो टॉलरेंस की बात करती है और विद्युत विभाग के कर्मचारी वसूली में मस्त

ओजस्वी किरण ब्यूरो प्रयागराज

 प्रयागराज। प्रयागराज खंड द्वितीय के बलरामपुर बरेठी पावर हाउस के अंतर्गत आने वाले गांव में इस समय स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है।

स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर हर घर से ₹100 की वसूली की जा रही है।

जिस घर से पैसा नहीं मिल रहा है उस घर में मीटर नहीं लगाया जा रहा हैं बताया जा रहा है कि जिससे शिकायत करना हो कर दीजिए। ऐसा ही एक मामला मंडौर गांव से सामने आया।

मंडौर गांव में जब स्मार्ट मीटर लगाने वाले कर्मचारी पहुंचे तो स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर हर घर से 100 रूपये की वसूली किया। जब “वरिष्ठ पत्रकार राज्य मुख्यालय लखनऊ नागेन्द्र सिंह” के घर पर स्मार्ट मीटर लगाना था। तब कर्मचारियों द्वारा पैसों की मांग की गई। पत्रकार के परिवार द्वारा पत्रकार से फोन बात कराया गया तो पत्रकार ने कहाँ की स्मार्ट मीटर लगाने का तो पैसा लगता नहीं है। तो आप पैसा क्यों मांग रहे हैं। कर्मचारियों ने फोन पर बात करते हुए पत्रकार को बताया कि में बगैर पैसा का स्मार्ट मीटर नहीं लगाऊंगा आपको जिससे लगवाना हो लगा लीजिए। जब पत्रकार द्वारा कहा गया कि आपको ₹100 दूंगा लेकिन इसकी रसीद दे दीजिए, जो कर्मचारी स्मार्ट मीटर लगाने आया था भड़क गया, और वह कर्मचारी बगैर स्मार्ट मीटर लगाए वापस चला गए।

 योगी सरकार जीरो टॉलरेंस की बात करती है और स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर धनउगाही की जा रही है। पत्रकार द्वारा आज 10: 40 AM पर संबंधित एसडीओ को CUG नंबर 94509 63708 पर फोन किया तो फोन नहीं उठा। 

 देखना यह है कि स्मार्ट मीटर पत्रकार के घर पर कब लगाया जाता है।और इन वसूली करने वाले कर्मचारियों पर कारवाई कब होती है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours