वैश्य व्यापारी प्रमुख सचिव राज्य कर कामिनी चैहान से भेंट कर सौंपा ज्ञापन
ओजस्वी किरण ब्यूरों
लखनऊ। उत्तर प्रदेश वैश्य-व्यापारी महासभा का एक प्रतिनिधि मण्डल उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव राज्य कर कामिनी चैहान एवं आयुक्त राज्य कर नितिन बंसल के प्रातः 11 बजे राज्य कर प्रशिक्षण संस्थान, विभूति खण्ड गोमती नगर लखनऊ में मुलाकात कर अपना सात सूत्रीय मांग-पत्र ज्ञापन सौंपा।
सभी सातों बिन्दुओं पर बिन्दुवार विस्तृत रूप से चर्चा हुई और उक्त अधिकारियों ने शीघ्र समाधान हेतु आश्वासन दिया। कोरोना-2019 काल वर्ष 2020, 2021, 2022, 2023 में सभी प्रतिष्ठान संस्थान बन्द रहे इस अवधि का प्रकरण विभाग में लम्बित है उक्त अवधि का राज्य कर पूर्णतया कर-मुक्त घोषित किया जाये। प्रतिनिधि मण्डल और प्रमुख सचिव राज्य कर कामिनी चैहान एवं आयुक्त राज्य कर नितिन बंसल के साथ वार्ता सार्थक रही और शीघ्र समस्या के समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।
प्रतिनिधि मण्डल में मुख्य रूप से सत्य प्रकाश गुलहरे, प्रदेश अध्यक्ष, राजेश चन्द्र अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दीपक अग्रवाल पार्थ क्षेत्रीय अध्यक्ष, अनुज रस्तोगी महामंत्री युवा उ0प्र0, ममता गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष महिला, दीपक साहू प्रदेश मंत्री युवा उ0प्र0, अर्चिन अरोड़ा आदि लोग उपस्थित रहे।

+ There are no comments
Add yours