कलम से सदैव सत्य प्रकाशित करना चाहिए- आईजी रेलवे
भारतीय पत्रकार संघ का 26वा प्रांतीय सम्मेलन सम्पन्न
ओजस्वी किरण ब्यूरों प्रयागराज
प्रयागराज। भारतीय पत्रकार संघ का 26वा प्रांतीय सम्मेलन गुरुवार को प्रदर्शनी सूचना एवं जनसंपर्क कैम्प कार्यालय माघ मेला में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एन कोलांची पुलिस महा निरीक्षक ( रेलवे प्रयागराज) ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार के कलम की महत्व को बताते हुए कहा कि पत्रकार की कलम एटम बम से बढ़ कर है। जो छोटे से भी जनहित के मामले को बड़ा बना कर उछाल सकते हैं। झूठ को भी बार बार बोला जाय तो वह भी सत्य लगने लगता। कलम से सदैव सत्य प्रकाशित करना चाहिए।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि आई पी यस अशोक कुमार शुक्ल सेवा निवृत डीआईजी ने पत्रकारों को देश समाज और प्रशासन का दर्पण बताया। विशिष्ट अतिथि आई पी यस नीरज कुमार पाण्डेय (पुलिस अधीक्षक माघमेला) ने विश्व स्तरीय माघ मेला सम्पन्न कराने में पत्रकारों की जिम्मेदार भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि कलमकारों को नकारात्मक खबरों को प्रसारित करने से पहले तथ्यों को परख लेना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार एवं भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय महामंत्री सूर्यकांत शुक्ल ने करते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि प्रेस पुलिस और प्रशासन तीनों के संगम से राष्ट्र और समाज निर्माण में योगदान मिलता है। पूर्व उप सूचना निदेशक आर पी द्विवेदी ने कहा पत्रकार समाज की रीढ़ इसलिए पत्रकारों को सत्य प्रकाशित करने में कोई संकोच नहीं करना चाहिए। अपर जिला अधिकारी प्रयागराज सत्यम मिश्र ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सदियों से और विशेषतः आज के परिवेश में पत्रकारों की सजग भूमिका जनहित के लिए अति आवश्यक है।
संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश द्विवेदी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आए हुए प्रशासनिक अतिथियों और पत्रकारों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह आदि प्रदान कर सम्मानित किया।

+ There are no comments
Add yours