फर्जी दस्तावेज के सहारे बिटिया बन कर सम्पूर्ण सम्पत्ति दान कराने का आरोप,जिलाधिकारी व पुलिस से की शिकायत 

1 min read

फर्जी दस्तावेज के सहारे बिटिया बन कर सम्पूर्ण सम्पत्ति दान कराने का आरोप,जिलाधिकारी व पुलिस से की शिकायत 

ओजस्वी किरण ब्यूरों

प्रयागराज हनुमानगंज। फूलपुर तहसील के देवकली गाँव के एक व्यक्ति को अपना पिता बता कर सेमरी गाँव की एक महिला ने उसके अंश की पन्द्रह विस्वा जमीन को अपने नाम दान करा लिया। जानकारी होने पर जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर से शिकायत की गयी है। 

आरोप है कि तहसील के देवकली गाँव के मोतीलाल यादव को अपना पिता बताकर सेमरी गाँव की मनोरमा देवी ने उसकी पन्द्रह विस्वा जमीन अपने नाम दान करा लिया। बता दे कि मोतीलाल के परिवार रजिस्टर में मनोरमा देवी का नाम बतौर पुत्री दर्ज नही है। दानपत्र में भरे जाने वाले प्रमाणक में सिर्फ पैन कार्ड आवेदन रसीद दिखा कर दान करा लिया। 

सूत्र बताते हैं कि उपनिबंधक कार्यालय फूलपुर में इस तरह के फर्जीवाडे की बाढ आ गयी है। अभी कुछ महीने पहले चक जोहरा मौजा की बोडी यादव की जमीन दूसरे व्यक्ति को खड़ा करके बैनामा करा लिया गया। करछना तहसील के बचऊ धोबी को खड़ा कराके सुदनीपुर कला के हजारी लाल की जमीन का बैनामा करा लिया गया। तहसील फूलपुर में इस तरह के फर्जीवाडे में बाढ़ आ गयी है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours