38 कर्मचारी मिले अनुपस्थित, 1 दिन का वेतन काटने का आदेश,जिलाधिकारी ने विकास भवन का किया औचक निरीक्षण
ओजस्वी किरण ब्यूरों
प्रयागराज। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने शुक्रवार को विकास भवन पहुंचकर विभिन्न कार्यालयों का प्रातः औचक निरीक्षण किया और विकास भवन स्थित सभी कार्यालयों में उनसे सम्बंधित विभागीय कार्यों के प्रगति की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है।
उन्होंने विकास भवन में निरीक्षण के दौरान सभी कार्यालयों में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की जानकारी लेेते हुए सभी कार्यालयों में आवश्यक व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद बनाये जाने एवं आने वाले लोगो की समस्याओं को मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए नियमानुसार शीघ्रता से निस्तारित करने एवं उनकी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखे जाने के निर्देश दिए है।
जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी से निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये गये अधिकारियों एवं कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोके जाने एवं स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए है। उन्होंने सभी कार्यालयों के उपस्थिति पंजिका में आकस्मिक अवकाश के स्वीकृति पत्र को भी पंजिका में ही रखे जाने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को समय से कार्यालय आने एवं अपने-अपने कार्यालय मे साफ-सफाई की अच्छी व्यवस्था एवं फाइलों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए है।
जिलाधिकारी ने विकास भवन के सभी कार्यालयों की उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण कराया, जिसमें कुल 38 कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये तथा 24 कर्मचारी आकस्मिक अवकाश पर पाये गये। अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।
जिलाधिकारी ने जनपद के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि सभी अधिकारी/कर्मचारी समय से कार्यालय पहुंचे तथा उनके कार्यालय में आने वाले लोगो की समस्याओं को नियमानुसार शीघ्रता से निस्तारित करने के निर्देश दिए है।
जिलाधिकारी ने विकास भवन का निरीक्षण करते हुए विकास भवन एवं यहां पर स्थित कार्यालयों के बारे में मुख्य विकास अधिकारी से विस्तार से जानकारी प्राप्त की और विकास भवन में स्थित कार्यालयों का निरीक्षण किया।
तत्पश्चात जिलाधिकारी ने विकास भवन का भ्रमण कर निरीक्षण किया और मुख्य विकास अधिकारी से विकास भवन में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था एवं पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए कहा है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
प्रयागराज। निरीक्षण के पश्चात जिलाधिकारी ने विकास भवन में फार्मर रजिस्ट्री के प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी एवं अन्य सम्बंधित अधिकारियों को 11 हजार किसानों का प्रतिदिन रजिस्ट्रीकरण किए जाने के लिए कहा है। उन्होंने कोटेदार, प्रधान, पंचायत सहायक, लेखपाल, सचिव सहित इस कार्य में लगाये गये अन्य अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि फार्मर रजिस्ट्रीकरण का कार्य शीघ्रता से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि संशोधन से सम्बंधित प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण करते हुए किसानों के रजिस्ट्रीकरण के कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करायें। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को फार्मर रजिस्ट्रीकरण के कार्य में अन्य विभागों के अधिकारियों को भी सम्मिलित किए जाने के लिए कहा है। उन्होंने अपर जिलाधिकारी, एसडीएम को भी फार्मर रजिस्ट्रीकरण के कार्यों में तेजी से प्रगति सुनिश्चित किए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा है।

+ There are no comments
Add yours