एआई डिवाइस से अब होगी कमला नेहरू अस्पताल में फेफड़े के कैंसर की सटीक पहचान

1 min read

एआई डिवाइससे अब होगी कमला नेहरू अस्पतालमें फेफड़े के कैंसर की सटीक पहचान

इंडियन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी कानपुर के साथ मिलकर डिवाइसका किया निर्माण

ओजस्वी किरण ब्यूरों

प्रयागराज के कमला नेहरू मेमोरियल हास्पिटल ने फेफड़े के कैंसर की शुरूआती पहचान के क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की। अस्पताल ने एक पोर्टेबल, एआई-सक्षम स्क्रीनिंग डिवाइस विकसित की है, जो प्रारंभिक स्तर पर कैंसर की पहचान करने में सक्षम है।

इस डिवाइस का विकास कमला नेहरू अस्पताल एवं इंडियन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी कानपुर के संयुक्त रूप से किया है। कमला नेहरू अस्पताल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. मधु चंद्रा एवं आईआईटी कानपुर के इनचार्ज प्रो. दीपु फिलिप ने बताया कि एआई टूल की मदद से फेफड़ों के कैंसर के शुरूआती लक्षणों सटीक एवं शीघ्र पहचान होगा। यह तकनीक विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरदराज के क्षेत्रों में फेफड़ों के कैंसर की प्रारंभिक जांच एवं निदान के लिए मजबूत करेगी। डा. मधु चंद्रा ने बताया कि यह नवाचार कैंसर पहचान तंत्र को सुदृढ़ करेगा एवं उन्नत डायग्नोस्टिक सुविधाओं को आम जनता तक पहुंचाकर सार्वजनिक स्वास्थ्य पहलों को मजबूी देगा। इस डिवाइस को बनाने में प्रमुख रूप से सिदेश धाकर, डा. हिमानी धारिवाल, सिद्धार्थ सुहाने एवं चिराग अग्रवाल का प्रमुख सहयोग रहा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours