सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण, चार सीएचओ मिले नदारद,हरगढ आरोग्य में लटका मिला ताला 

1 min read

सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण, चार सीएचओ मिले नदारद,हरगढ आरोग्य में लटका मिला ताला 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करछना में 13 कर्मचारी अनुपस्थित

 ओजस्वी किरण ब्यूरों

प्रयागराज। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए सरकारी दावों को स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही ने पलीता लगा रही है। मरीज इलाज के लिए अस्पतालों में भटक रहे हैं और स्वास्थ्यकर्मी अस्पतालों से नदारद मिल रहे हैं। सीएमओ डॉ. एके तिवारी के निर्देश पर गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को सीएचसी कोरांव, सीएचसी करछना, पीएचसी डाबर हरगढ़ मेजा, कोहड़ार घाट और धरवारा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोरांव सीएचसी में एक महिला चिकित्साधिकारी और गूगल बैठक के माध्यम से किए एक सत्यापन में चार सीएचओ अनुपस्थित पाए गए। आयुष्मान आरोग्य मंदिर डाबर हरगढ़ बंद पाया गया। वहीं करछना सीएचसी में नौ संविदाकर्मी और चार नियमित कर्मी अनुपस्थित थे। अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों को स्पष्टीकरण देने और एक दिन का मानदेय रोकने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण टीम में एसीएमओ डॉ. आरसी पांडेय, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी पंकज पांडेय, राकेश कुमार जायसवाल शामिल थे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours