माफिया अतीक के छः गुर्गे भूमाफिया के रूप में चिह्नित

1 min read

माफिया अतीक के छः गुर्गे भूमाफिया के रूप में चिह्नित

 ओजस्वी किरण ब्यूरों

प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद के बाद उसके बचे हुए गुर्गों पर अब शिकंजा कसा जा रहा है। तहसील स्तरीय एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स ने छह नए नाम सूची में डालकर इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को भेज दी है। जल्द ही जिला स्तरीय समिति की बैठक में सभी पर कार्रवाई की जाएगी। 

ज्ञात हो कि पिछले दिनों जिलाधिकारी ने ऐसे लोगों के नाम भूमाफिया की सूची में डालने के निर्देश दिए थे, जिन्होंने कई जगह जमीनों पर कब्जा किया और उस पर विवाद रहा। एसडीएम सदर अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व वाली तहसील स्तरीय समिति ने मो. मुस्लिम, मो. मिया, मो. इमरान, मो. जीशान, खालिद जफर, जय प्रकाश दुबे और फहीम अहमद को भूमाफिया घोषित करने की संस्तुति की है।

एसडीएम सदर ने बताया कि मो. मुस्लिम पर अलग-अलग थानों में 19 आपराधिक व जमीन विवाद के मामले दर्ज हैं। वहीं मो. इमरान पर भी 19, मो. जीशान पर 14, खालिद जफर पर आठ, जय प्रकाश दुबे पर 10 और फहीम अहमद पर तीन आरापधिक मामले चल रहे हैं। इन लोगों का नाम भूमाफिया की सूची में आने के बाद अब पूर्व में चल रहे मुकदमों की विवेचना का दायरा बढ़ाया जाएगा और इन पर नए एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours