माहे रमजान के दूसरे रोजे और पहले जुमा पर बारगाहे इलाही में झुके सिर-किया सिजदा
ओजस्वी किरण ब्यूरों
प्रयागराज।पवित्र रमजान-उल-मुबारक माह के दूसरे जुमा को मुस्लिम धर्मावलंबियों ने पूरी शिद्दत और अकीदत के साथ रोजा रखा। नमाज अदा करने के लिए शहर के विभिन्न मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी।माहे रमज़ान उल मुबारक के दो रोज़े मुकम्मल हो गए साथ साथ पाक महीने का पहला जुमा भी खैर ओ बरकत लोगों की सलामती देश में अमन चैन रोज़गार में बरकत बीमारियों से निजात की दुआ के साथ गुज़रा।चौक जामा मस्जिद ,रौशन बाग़ की शाह वसी उल्लाह मस्जिद दायरा शाह अजमल की खानक़ाह मस्जिद करैली की अबु बकर मस्जिद सहित तक़रीबन तीन सौ छोटी बड़ी मस्जिदों में जुमे की नमाज़ अदा करने को नमाजियों का पहुंचना जारी रहा। मस्जिद के इमामों ने रमज़ान की फजीलत बयान की वहीं चक शिया जामा मस्जिद में इमाम ए जुमा वल जमात सैय्यद हसन रज़ा ज़ैदी की क़यादत में तो करैली मस्जिद बीबी खदीजा में मौलाना सैय्यद रज़ी हैदर रिज़वी की इमामत में जुमे की नमाज़ अदा की गई।अबु बकर मस्जिद करैली में बड़ी संख्या में जुटे नमाजियों की क़यादत मौलाना व पेश इमाम फख़रुल हसन क़ासमी ने कि और जुमे की नमाज़ अक़ीदत व ऐहतेराम के साथ सम्पन्न हुई।
दस वर्षीय ज़िकरा सिद्दीकी व आठ वर्षीय उमरा सिद्दीकी ने रखा पहला रोज़ा
बी बी एस स्कूल कादिलपूर में पढ़ने वाली शकील सिद्दीकी की दस वर्षीय पुत्री ज़िकरा सिद्दीकी व आठ वर्षीय उमरा सिद्दीकी ने पहली बार रोज़ा रखा तो घर में मां व बाप ने गुलपोशी के साथ लज़ीज़ व्यंजन बना कर बच्चों की रोज़ा कुशाई करवाई।

+ There are no comments
Add yours