मधुमक्खी के हमले में जख्मी तीन छात्राओं को अस्पताल से मिली छुट्टी
ओजस्वी किरण संवाददाता
प्रयागराज । शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क (कंपनी बाग) में शैक्षणिक भ्रमण पर शुक्रवार को आईं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की मधुमक्खियों से जख्मी तीनों छात्राओं के हालत में सुधार हो गया है। डाक्टरों ने इलाज के बाद शनिवार को तीनों छात्राओं श्वेता, सोनिका एवं काजल को डिस्चार्ज कर दिया, छात्राएं अपने परिजन एवं शिक्षकों के साथ सुरक्षित घर पहुंच गयीं। चंद्रशेखर आजाद पार्क में एक दिन पहले शैक्षणिक भ्रमण के लिए आई कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राआ पर मधुमक्खियों के झुण्ड ने हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के हमले से घायल ५२ छात्राओं को एसआरएन एवं चिल्ड्रेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनमें से तीन छात्राओं की हालात गंभीर होने पर स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। शनिवार दोपहर बाद डाक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद छात्राओं को घर भेजने की सहमति दी। छात्राएं अपने परिजन एवं शिक्षकों के साथ घर पहुंच गयी। अन्य छात्राओं को शुक्रवार देर शाम ही प्राथमिक उपचार के बाद शिक्षकों के साथ घर भेज दिया गया था

+ There are no comments
Add yours