जीव विज्ञान परीक्षा में नकल कराते पकड़ा गया अध्यापक भेजा गया जेल

0 min read

जीव विज्ञान परीक्षा में नकल कराते पकड़ा गया अध्यापक भेजा गया जेल

ओजस्वी किरण संवाददाता

प्रयागराज। मऊआइमा स्थित कड़े दिन स्मारक इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान नकल कराते पकड़े गए एक अध्यापक को मंगलवार को जेल भेज दिया गया। उन पर सोमवार को मुकदमा दर्ज किया गया था।यह घटना सोमवार को इंटरमीडिएट जीव विज्ञान की दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान हुई। गदियानी गांव निवासी वेद व्यास मिश्रा, जो उसी कॉलेज में अध्यापक हैं, उन्हें परीक्षा कक्ष में नकल सामग्री के साथ पकड़ा गया।

आरोप है कि वेद व्यास मिश्रा के पास विज्ञान प्रश्न पत्र के हल की कॉपी थी। अपर सचिव कमलेश यादव ने निरीक्षण के दौरान उन्हें रंगे हाथों पकड़ा। देर रात विद्यालय के बाह्य केंद्र व्यवस्थापक सुचेत शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी वेदव्यास मिश्र को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में केंद्र व्यवस्थापक बृजराज यादव फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

मऊआइमा थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज अवस्थी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours