कोचिंग जा रहे प्रतियोगी छात्र को बस ने कुचला, मौत 

1 min read

कोचिंग जा रहे प्रतियोगी छात्र को बस ने कुचला, मौत 

सिर पर चढ़ा बस का पहिया, घरवालों ने प्रयागराज कानपुर हाईवे जाम किया

 ओजस्वी किरण संवाददाता

प्रयागराज। पूरामुफ्ती थाने के सामने बुधवार दोपहर तेज रफ्तार स्कूल बस ने 19 वर्षीय युवक को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक साइकिल से कोचिंग पढ़ने जा रहा था। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने पूरामुफ्ती थाने के सामने जाम लगा दिया। पुलिस उन्हें समझाने में जुटी रही।

प्राप्त जानकारी के अनुसार संदीपन घाट थाना कौशांबी के गौसपुर गांव निवासी पवन कुमार पटेल के पिता गया प्रसाद पटेल टेलर हैं। छात्र 6 भाई बहनों में पांचवें नंबर पर था। परिवार वालों ने बताया कि वह यूजीसी नेट की तैयारी कर रहा था। वॉलीबॉल का खिलाड़ी भी था। पवन दोपहर करीब 1 बजे साइकिल से कोचिंग जा रहा था। पूरामुफ्ती थाने से लगभग 500 मीटर आगे पहुंचते ही पीछे से आ रही स्कूल बस ने उसे चपेट में ले लिया। 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस ने पहले उसकी साइकिल में टक्कर मारी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर पड़ा, जिसके बाद बस उसे रौंदते हुए निकल गई। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन पूरामुफ्ती थाने के सामने पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मृतक के जाम के चलते प्रयागराज कानपुर हाईवे पर 1 किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई है। पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने और थाने के सामने जाम लगा दिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस परिजनों को समझाने में जुटी हुई थी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours