विशेष बच्चों ने वृंदावन की शैली में मनायी अनूठी होली 

1 min read

विशेष बच्चों ने वृंदावन की शैली में मनायी अनूठी होली 

ओजस्वी किरण ब्यूरों

प्रयागराज। त्रिशला फाउंडेशन की ओर से रविवार को टैगोर टाउन स्थित कर्नलगंज इंटर कालेज के मैदान में होली मिलन समारोह आयोजन किया गया। इस विशेष समारोह में सेरेब्रल पाल्सी से प्रभावित बच्चों ने अपने अभिभावकों के साथ मिलकर वृंदावन की पारंपरिक शैली में फूलों की होली खेली। इस अवसर पर वृंदावन के मंदिरों जैसी परंपरा देखने को मिली जहां क्विंटलों गुलाब एवं गेंदे के फूलों की वर्षा ने पूरे माहौल को भक्ति एवं उल्लास से भर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ त्रिशला फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष रमाशंकर ने वैदिक मंत्रोच्चार शुरू किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई इसके पश्चात बच्चों ने गीत, नृत्य, कविता आदि प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सेरेब्रल पाल्सी से प्रभावित बच्चे, उनके अभिभावकों एवं फाउंडेशन के उपस्थित सदस्यों ने बच्चों के साथ फूलों की होली खेली। बच्चों के साथ एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुखियां साझा की। इस दौरान अभिभावकों ने भी होली खेली। त्रिशला फाउंडेशन अध्यक्ष डा. जितेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि जब बच्चें मंच पर नृत्य, गीत एवं फूलों से होली खेलते हैं तब केवल रंग नहीं उड़ते बल्कि समाज की वर्षों पुरानी सोच भी बदलती है। चिकित्सकीय रूप से सेरेब्रल पाल्सी को एक चुनौती माना जाता है लेकिन सही समय पर थैरेपी, पुनर्वास, निरंतर अभ्यास एवं भावनात्मक सहयोग से इन बच्चों की क्षमताएं अद्भुत रूप से विकसित हो सकती है। संस्था सचिव वारिदमाला जैन ने कहा कि दिव्यांगों के साथ त्योहार की खुशियां वनाना संस्था का सामाजिक दायित्व है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours