नेहरू ग्राम भारती विश्वविद्यालय, महिला शिक्षकों और छात्राओं ने फूलों और गुलाल संग मनाई होली
ओजस्वी किरण ब्यूरों
प्रयागराज। नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय के अंजलि महिला छात्रावास में शनिवार को ‘होलिकोत्सव’ का आयोजन बेहद हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की महिला शिक्षकों और छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नारी शक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
कला एवं संस्कृति समिति के तत्वावधान में श्रीमती अंजलि सिंह द्वारा आयोजित इस समारोह का संचालन गृह विज्ञान विभाग ने किया। कार्यक्रम के दौरान परिसर फागुन गीतों और सामूहिक नृत्यों से सराबोर रहा। छात्राओं और शिक्षिकाओं ने पारंपरिक गीतों पर थिरकते हुए एक-दूसरे को बधाई दी।
इस ‘रंगोत्सव’ की खास बात यह रही कि यहाँ केमिकल युक्त रंगों के बजाय फूलों और हर्बल गुलाल का प्रयोग किया गया, जिसके माध्यम से समाज को सुरक्षित और इको-फ्रेंडली ‘हर्बल होली’ मनाने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर डॉ. किरन सिंह, प्रतिमा मिश्रा, डॉ. वंदना मिश्रा, रामांगी, डॉ. साधना त्रिपाठी, डॉ. छाया मालवीय, डॉ. ममता मिश्रा, नीतू दुबे, डॉ. मीता रतवा, डॉ. मंजू शुक्ला, डॉ. पूजा तिवारी सहित समस्त परिसर की महिला शिक्षिकाएं और बढ़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।

+ There are no comments
Add yours