3 मार्च को चंद्रग्रहण दोपहर 3:21 से शाम 6:46 बजे तक
ओजस्वी किरण ज्योतिषी
स्नान दान के लिए पूर्णिमा तिथि 3 मार्च है। इस वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण भी 3 मार्च को पड़ रहा है। यह एक ग्रस्तोदय चंद्र ग्रहण होगा, जो भारत के कुछ हिस्सों में ही दिखेगा। ग्रहण दोपहर 3:21 बजे से शाम 6:46 बजे तक रहेगा। 3 मार्च को सूतक प्रातः 9:20 बजे से शाम 6:46 बजे तक पूरे 9 घंटे का होगा। ग्रहण के कारण होली से जुड़ा कार्य नहीं होगा। पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 2 मार्च को शाम 5:55 बजे से होगा और 3 मार्च को शाम 5:07 बजे पूर्णिमा तिथि समाप्त होगा।

+ There are no comments
Add yours