भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी-20 वर्ल्डकप किया अपने नाम
इंडिया लगातार दो बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम बनी, पहली बार किसी मेजबान टीम ने टी-20 वर्ल्डकप जीता है
ओजस्वी किरण ब्यूरों
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने बॉलिंग का फैसला लिया था। पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्डकप फाइनल में रिकॉर्ड 255 रन बनाए थे।
संजू सैमसन ने टी-20 वर्ल्डकप फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर 89 रन बनाए। ईशान किशन ने 54 और अभिषेक शर्मा ने 52 रन बनाए। आखिर में शिवम दुबे ने 8 गेंद पर 26 रन बनाए। न्यूजीलैंड से जिमी नीशम को 3 विकेट मिले।
रनों का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। साइफर्ट (52) और कप्तान सैंटनर (43) के अलावा कोई भी बैटर भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सका। पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन पर आउट हो गई। न्यूजीलैंड को रनों के लिहाज से टी-20 वर्ल्डकप फाइनल में सबसे बड़ी हार मिली।

+ There are no comments
Add yours