साढ़े पांच हजार हजार वाहनों का रजिस्ट्रेशन होगा निरस्त ट्रैफिक पुलिस ने आरटीओ को भेजी रिपोर्ट

1 min read

साढ़े पांच हजार हजार वाहनों का रजिस्ट्रेशन होगा निरस्त ट्रैफिक पुलिस ने आरटीओ को भेजी रिपोर्ट, 2 से ज्यादा बार हो चुका चालान

ओजस्वी किरण ब्यूरों

प्रयागराज। लगातार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले हजारों वाहन मालिकों पर अब बड़ी कार्रवाई की तैयारी है। ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे करीब 5.5 हजार वाहनों को चिह्नित कर उनका रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट निरस्त करने की संस्तुति आरटीओ को भेज दी है।

पुलिस के अनुसार ये वे वाहन हैं जिनके खिलाफ दो या उससे अधिक बार ट्रैफिक नियम तोड़ने के मामले दर्ज हुए हैं। ऐसे वाहन मालिकों पर बार-बार चालान के बावजूद नियमों का पालन न करने का आरोप है।

ट्रैफिक पुलिस की रिपोर्ट में शामिल वाहनों पर विभिन्न श्रेणियों में नियम तोड़ने के आरोप हैं। पुलिस का कहना है कि इन उल्लंघनों को गंभीर मानते हुए ऐसे वाहनों को कार्रवाई की जद में लिया गया है। इन उल्लंघनों में बिना हेलमेट वाहन चलाना, बिना परमिट वाहन संचालन, बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के वाहन चलाना, ट्रिपलिंग, ओवरलोडिंग और रेड लाइट जंप करना शामिल हैं।

ट्रैफिक पुलिस की ओर से भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर अब आरटीओ विभाग वाहनों के रजिस्ट्रेशन निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू करेगा। पहले आरटीओ की ओर से वाहन स्वामी को नोटिस भेजकर जवाब मांगा जाएगा। वाहन मालिक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए तो उनकी आरसी रद्द की जा सकती है, जिससे वाहन को सड़क पर चलाना अवैध हो जाएगा।

एडीसीपी ट्रैफिक पुष्कर वर्मा का कहना है कि चिह्नित किए गए वाहन लगातार ट्रैफिक नियम तोड़ते पाए जा रहे हैं। वह न सिर्फ अपनी बल्कि ट्रैफिक नियमों का पालन न करके दूसरों के जीवन के लिए भी खतरा उत्पन्न कर रहे हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours