सुर-ताल के संगम के साथ प्रयाग संगीत समिति के 86वें संगीत सम्मेलन का भव्य आगाज

1 min read

सुर-ताल के संगम के साथ प्रयाग संगीत समिति के 86वें संगीत सम्मेलन का भव्य आगाज

ओजस्वी किरण ब्यूरों 

प्रयाग संगीत समिति के 86वें संगीत सम्मेलन का रविवार को शानदार शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन समिति के सचिव अरुण कुमार, उपाध्यक्ष हर्षित कुमार और रजिस्ट्रार प्रदीप कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छह दिवसीय चलने वाले इस संगीत महोत्सव के पहले दिन कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

समारोह की पहली प्रस्तुति संगीत नाटक अकादमी से सम्मानित अनूप बनर्जी ने दी। उन्होंने तबले पर रूपक और तीन ताल की आकर्षक प्रस्तुति देकर समां बांध दिया, जिसमें हारमोनियम पर शमशाद अहमद खान ने उनका बखूबी साथ दिया। इसके बाद मुक्ति शर्मा ने राग योग में भजन और राग पीलू में ठुमरी, दादरा व चैती की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम का संचालन सुनील गुप्त ने किया। इस अवसर पर समिति के अपर निदेशक अजय कुमार, सहायक निदेशक बनवारी लाल सहित नीरज कुमार, राकेश कुमार, प्रभाकर दयाल, नवीन कुमार, सुनील कुमार मिश्र, निकिता कुशवाहा, मंजू श्रीवास्तव और मदन मालवीय जैसे कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours