होली खेलें रघुवीरा’ की गूंज, श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से खेली फूलों की होली
ओजस्वी किरण संवाददाता
हनुमानगंज प्रयागराज : कोटवा स्थित मां अन्नपूर्णा धाम मंदिर में रविवार को श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। नौ दिवसीय महोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान सजाई गई राधा-कृष्ण की भव्य झांकी को देख भक्त भाव-विभोर हो उठे।
संध्या आरती के पश्चात विशेष आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने राधा-कृष्ण के स्वरूपों के साथ फूलों की होली खेली। ‘होली खेलें रघुवीरा अवध में…’ जैसे मधुर भजनों की धुन पर भक्त खुद को झूमने से रोक नहीं पाए। पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।
मंदिर समिति के बंगाली बाबू ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इस नौ दिवसीय महोत्सव के अंतर्गत प्रतिदिन सुबह दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जा रहा है, वहीं शाम को भव्य आरती और भजन संध्या का आयोजन हो रहा है। इस दौरान प्रमुख रूप से पुजारी अवधेश पुष्पाकर, हर्षित सिंह, सुमित शान्तनु, देव, हरिकेश सिंह, उमेश सिंह, दादा भाई, रतन सिंह और पंकज यादव सहित अन्य सेवादार सक्रिय रहे।

+ There are no comments
Add yours