भू माफिया पर घर गिराने, मारपीट और धमकी का आरोप

1 min read

भू माफिया पर घर गिराने, मारपीट और धमकी का आरोप

ओजस्वी किरण ब्यूरों 

प्रयागराज। जार्जटाउन थाना क्षेत्र में एक युवक ने भू माफिया पर उसका मकान बुलडोजर से गिराने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लाउदर रोड निवासी मोनू सोनकर का आरोप है कि वह परिवार के साथ पिछले करीब 40 वर्षों से अपने मकान में रह रहा था। मोहल्ले के ही अभय गोस्वामी उर्फ प्रिंस उस पर लंबे समय से मकान सस्ते में बेचने का दबाव बना रहा था। मना करने पर वह रंजिश मानने लगा। पीड़ित के अनुसार, 20 मार्च को आरोपी उसके बैरहना स्थित दुकान पर पहुंचा और मकान खाली करने की धमकी दी।

इसके बाद 22 मार्च की सुबह वह 20-25 लोगों के साथ बुलडोजर और औजार लेकर उसके घर पहुंच गया। आरोप है कि सभी लोग जबरन घर में घुस आए, जातिसूचक गालियां दीं और मारपीट की। उसकी पत्नी के साथ भी अभद्रता की गई। आरोपियों ने घर का सामान तोड़फोड़ कर नष्ट कर दिया और कीमती सामान व जेवर गायब कर दिए। इसके बाद बुलडोजर से पूरे मकान को गिरा दिया। घटना के दौरान उसका छह वर्षीय बेटा मलबे में दब गया, जिसे किसी तरह बचाया गया। इंस्पेक्टर जार्जटाउन रोहित तिवारी ने बताया कि आरोपी अभय गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके साथियों की तलाश की जा रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours