युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
ओजस्वी किरण ब्यूरों
प्रयागराज। पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र पन्तरवा गांव में बृहस्पतिवार दोपहर एक 19 वर्षीय युवती साक्षी पटेल ने लाहुरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना को लेकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका साक्षी पटेल के पिता तुलसीदास की चार वर्ष पहले पिता की मौत हो चुकी थी। वह 12वीं तक पढ़ाई करने के बाद घर पर ही रहकर मां गुड्डी देवी और भाइयों सूरज सिंह व यश सिंह के साथ जीवन यापन कर रही थी। परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य बताई जा रही है, जिसमें मां एक स्थानीय कंपनी में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती हैं, जबकि बड़ा भाई डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है।
मृतका के मामा पवन सिंह निवासी गोपालपुर टिकरी ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह साक्षी की मां और बड़ा भाई अपने काम पर चले गए थे। घर में साक्षी और छोटा भाई यश ही थे। घटना से पहले साक्षी की उसके छोटे भाई यश से मामूली कहासुनी हुई थी। इसी बात से आहत होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। सूचना पर पहुंची पूरामुफ्ती पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।

+ There are no comments
Add yours