दस क्विंटल फूलों से महका हनुमान जी का दरबार,महाआरती और सुंदरकांड के पाठ से भक्तिमय हुआ मंदिर परिसर
ओजस्वी किरण ब्यूरों
प्रयागराज। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर संगम किनारे बड़े हनुमान मंदिर परिसर में गुरुवार को भक्ति और भव्यता का अद्भुत नजारा देखने को मिला।पूरे मंदिर दरबार और परिसर को लगभग 10 क्विंटल गेंदा गुलाब के फूलों से सजाया गया।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए थे। धूप और गर्मी से बचाव के लिए परिसर में बड़े पंडाल लगाए गए, ताकि भक्त सुगमता से दर्शन कर सकें।
सेवा भाव के साथ सुबह से ही विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

+ There are no comments
Add yours