यूपी के सीएम और एमपी के सीएम आज बनारस में होंगे

1 min read

यूपी के सीएम और एमपी के सीएम आज बनारस में होंगे

ओजस्वी किरण ब्यूरों 

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिनी दौरे पर शुक्रवार को बनारस आ रहे हैं। वे बरेका मैदान में आयोजित तीन दिनी विक्रमादित्य महानाट्य मंचन का शुभारम्भ करेंगे। उनके साथ मध्य प्रदेश सीएम मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे।
योगी शाम 5.15 बजे गुवाहाटी से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से शाम 5.40 बजे सर्किट हाउस आएंगे। शाम सात बजे से डेढ़ घंटे तक महानाट्य मंचन कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। एमपी के सीएम दोपहर बाद साढ़े तीन बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। शनिवार सुबह कालभैरव और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने जाएंगे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours