धारदार हथियार से मारकर चौकीदार की हत्या चारपाई पर मिला खून से लथपथ शव, बेटा जगाने पहुंचा तब जानकारी हुई

1 min read

धारदार हथियार से मारकर चौकीदार की हत्या
चारपाई पर मिला खून से लथपथ शव, बेटा जगाने पहुंचा तब जानकारी हुई

ओजस्वी किरण ब्यूरों 

प्रयागराज। नैनी थाना क्षेत्र में 70 साल के चौकीदार की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। सुबह देर तक सो कर नहीं उठे तो बड़ा बेटा जगाने पहुंचा। उसने देखा कि उसके पिता की लाश खून से सनी चारपाई पर पड़ी थी। उसने पुलिस को फोन कर सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसीपी करछना और डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनी थाना क्षेत्र के धनुहा निवासी हजारीलाल (70) के पांच बेटे और दो बेटियां हैं। पांचों बेटे मजदूरी का काम करते हैं, जबकि हजारी लाल खुद घर से 50 मीटर दूर ठकुरी का पुरवा निवासी राजबहादुर निषाद के बालू और गिट्टी के एक ठेके पर चौकीदारी करते थे। वह पिछले 1 साल से यह काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि वह रोज भोर में करीब पांच बजे सोकर उठ जाते थे। शुक्रवार की भोर में वह सोकर नहीं उठे। इसके बाद उनका बड़ा बेटा गंगा भारतीय उन्हें जागने के लिए पहुंच गया।
उस दौरान उसने देखा कि उसके पिता की लाश खून से लतपथ चारपाई पर पड़ी थी। उनके सीने और चेहरे के साथ आंख पर किसी लोहे की वस्तु से वार किया गया था। घटनास्थल पर काफी भीड़ जुड़ गई। पुलिस ने भीड़ को संभाला और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के इए भेज दिया है।
ग्रामीणों ने बताया कि हजारी एक साल से काम कर रहे थे। रोज मेरे सामने ही चारपाई पर बैठे रहते थे। गुरुवार की रात में भी वह खाना खाने के बाद उसी चारपाई पर सो गए थे। उनकी किसी से दुश्मनी भी नहीं थी। अब हत्या किसने की यह पता नहीं।
ठेकेदार राजबहादुर निषाद ने बताया कि रोज की तरह गुरुवार की शाम 7 बजे हम यहां से अपने घर चले गए। उसके बाद सुबह मुझे फोन पर जानकारी दी गई कि हजारी की हत्या हो गई। इसके बाद मै भागकर मौके पर पहुंचा। हजारी को खुद उसके खर्चे के लिए दो हजार रुपए देते थे। घटना स्थल से करीब 200 मीटर दूरी तक डॉग स्क्वॉड टीम और एसओजी टीम ने सर्च किया। लेकिन टीम को मौके पर कोई साक्ष्य नहीं मिले।
एसीपी करछना सुनील कुमार सिंह ने बताया कि भोर में करीब 5 बजे 112 की सूचना पर पुलिस पहुंची है। इसके बाद शव की शिनाख्त करते हुए जांच पड़ताल की। डॉग स्क्वॉड टीम ने भी साक्ष्य जुटाए है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours