प्रिसीजन मेडिसिन,पर्सनलाईज्ड मेडिसिन एवं इन्टेसिंव केयर कॉफ्रेंस (पी०एम०आई0सी0)-2024 का आयोजन
ओजस्वी किरण डेक्स लखनऊ
केजीएमयू के किटिकल केयर मेडिसिन विभाग के सेमीनॉर हॉल में केजीएमयू के किटीकल केयर मेडिसिन विभाग एवं सोसाईटी ऑफ प्रीसीजन मेडिसिन के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 07 फरवरी 2024 से 09 फरवरी 2024 तक आहूत होने वाली प्रिसीजन मेडिसिन / पर्सनलाईज्ड मेडिसिन एवं इन्टेसिंव केयर कॉफ्रेंस (पी०एम०आई0सी0)-2024 के सम्बंध में विस्तृत अधिकारिक जानकारी देने के लिए प्रेस कॉफ्रेंस का आयोजन किया गया । किटीकल केयर मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष, एवं पी०एम०आई०सी० के ऑर्गेनाईजिंग सिकेटरी प्रो० अविनाश अग्रवाल, एसोसिएट प्रोफेसर प्रोफेसर, किटीकल केयर मेडिसिन विभाग डा० सुहैल सरवर सिद्दकी, असिस्टैण्ट प्रोफेसर, किटीकल केयर मेडिसिन विभाग एवं पी०एम०आई०सी० के को-ऑर्गेनाईजिंग सिकेटरी डा० पी०वी०साई सरन् एवं डा० सौमित्र मिश्रा तथा रिसर्च साईंटिस्ट डा० शांतनू प्रकाश उपास्थि थें।
प्रो० अविनाश अग्रवाल ने आई०सी०यू० में प्रिसीजन मेडिसिन / पर्सनलाईज्ड मेडिसिन एवं इंटेसिव केयर की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पर्सनलाईज्ड मेडिसिन की विधा से आई०सी०यू० में भर्ती होने वालें मरीजों का सटीक रोग निदान कर, सटीक औषधियों एवं उनकी सटीक मात्रा का चयन करते हुए मरीजों का सफल एवं सटीक उपचार प्रदान कर उन्हें स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि किटिकल केयर मेडिसिन विभाग में पर्सनलाईज्ड मेडिसिन की इकाई स्थापित हो चुकी है। शासन द्वारा मानव श्रम शक्ति के पदों का सृजन किया जा चुका है तथा इस इकाई के अन्तर्गत विभिन्न प्रकार की पैथोलोजिकल आदि परीक्षण निःशुल्क सम्पादित करने हेतु विभिन्न शोध परियोजनओं में अनुदान हेतु आवेदन किया गया है । जिनमें से कतिपय परियोजनाओं की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है, विभाग में प्रीसीजन मेडिसिन की लैब में उपकरण आदि स्थापित हो चुके है। किटीकल केयर मेडिसिन विभाग न केवल उ०प्र० अपितु सम्पूर्ण भारत में पहला विभाग है जहां पर्सनलाईज्ड / प्रीसीजन मेडिसिन की इकाई स्थापित की गयी है।
प्रो० अविनाश अग्रवाल ने दिनांक 07 फरवरी 2024 से प्रारम्भ होने वाली तीन दिवसीय प्रिसीजन मेडिसिन एवं इंटेसिव केयर-पी०एम०आई०सी०-2024 कॉफेस के अंतर्गत चरणबद्ध सम्पन्न होने वाली कार्यशालाओं, एवं देश-विदेश से आई०सी०यू० एवं इंटेन्सिव केयर के विशेषज्ञों द्वारा दी जाने वाली व्याख्यानों के संदर्भ में भी मीडिया बंधुओं को अवगत कराया। प्रो० अग्रवाल ने बताया कि प्रो० जीन लुईस विन्सेंट, यूनिवर्सिटी ऑफ लिने डे ब्रुक्सेल्स, बेल्जियम काफेंस के मुख्य वक्ता होगें जो प्रिसीजन मेडिसिन एवं इन्टेसिव केयर के विश्वविख्यात विशेषज्ञ है। पी०एम०आई०सी० काफेंस का उद्घाटन समारोह अटल बिहारी बाजपेई साइंटिफिक कंवेशन सेण्टर में उ०प्र० के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के कर कमलों द्वारा दिनांक 08.02.2024 को अपराह्न 04:00 बजे सम्पन्न होगा इस अवसर पर दानिश आजाद, राज्यमंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण, उ० प्र० सरकार पार्थ सारथी सेन शर्मा, प्रमुख सचिव, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उ०प्र०शासन अति विशिष्ट अतिथि के रूप में तथा किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो० सोनिया नित्यानंद जी पी०एम०आई०सी० की संरक्षक एवं प्रो० अब्बास अली मेहदी, कुलपति, एराज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ एवं पी०एम०आई०सी० के अध्यक्ष के साथ ही साथ किटीकल केयर एवं इंटेसिव केयर विशिष्टता के देश-विदेश के करीब 250 विशेषज्ञ सम्मिलित होगें।

+ There are no comments
Add yours