महिला दिवस पर पीएम मोदी का बड़ा एलान, एलपीजी गैस सिलेंडर पर मिलेगी 100 रुपये की छूट

1 min read

महिला दिवस पर पीएम मोदी का बड़ा एलान, एलपीजी गैस सिलेंडर पर मिलेगी 100 रुपये की छूट

ओजस्वी किरण ब्यूरो नई दिल्ली

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की मां-बहनों और बेटियों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने एलान किया कि महिलाओं को घरेलू गैस सिलेंडर पर 100 रुपये की छूट दी जाएगी। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है। इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा।जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours