आमने सामने भिड़ी बाइक, चार लोग घायल, दो नशे में थे धुत
ओजस्वी किरण ब्यूरो प्रयागराज
हंडिया प्रयागराज । फूलपुर थाना क्षेत्र के गुलचपा गांव में आमने-सामने बाइक भिड़ंत हो गई जिसमें दोनों बाइक पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना एक बाइक पर सवार दो लोग नशे में धूत होने की वजह से बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को एंबुलेंस से ग्रामीणों ने अस्पताल भेजवाया है। गुलचपा गाँव में बुधवार की शाम एक बाइक पर नशे में धूत दो लोग फूलपुर की तरफ से तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक से बलीपुर बाजार जा रहे थे वही बलीपुर की तरफ से एक बाइक पर दो लोग सवार अपनी तरफ साइड में होकर फूलपुर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नशे में धूत लोगों ने अनियंत्रित होकर फूलफुर की तरफ जा रहे लोगों की बाइक में भिड़ा दिया। हेलमेट की वजह से फूलपुर की तरफ जा रहे लोग जहाँ चोटिल हो गये। वही नशे में धुत लोग गम्भीर रुप से घायल हो गये। नशे में धुत लोग उतरांव के मदारीपुर के मंगता जाति के बताये जा रहे हैं। ग्रामीणों के सहयोग से दो एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को सीएचसी फूलपुर भेजा गया।

+ There are no comments
Add yours