14 मई को कायस्थ समाज अपने इष्टदेव का मनाएगा प्राकटय उत्सव
ओजस्वी किरण ब्यूरो प्रयागराज
प्रयागराज। कायस्थ समाज के द्वारा अपने इष्ट देव के 14 मई को गंगा सप्तमी के दिन भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज के प्राकट्य उत्सव मनाएगा । इसी संदभॅ मे समाज के द्वारा एक सभा बुलाई गई थी जिसकी अध्यक्षता कुमार नारायण ने किया जिसमें समाज के सभी सम्मानित जन उपस्थित हुए थे एवं कार्यक्रम के रूपरेखा पर विचार विमर्श किया गया भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज के प्रकट उत्सव पर का समाज के द्वारा केपी कम्युनिटी हॉल में भगवान की पूजा अर्चना एवं सांस्कृतिक संध्या के साथ समाज के प्रतिष्ठित लोगों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा सभी के सामूहिक रूप से इस कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए जरूरी सहयोग एवं मार्गदर्शन का आश्वासन मिला
साथ में कायस्थ समाज ने आवाहन किया है की सभी प्रयागराज वासी भगवान चित्रगुप्त महाराज के प्रकट उत्सव पर इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करते हुए इसे सफल बनाएं तथा आराध्य की वंदना करने का यह पावन अवसर है सर्व समाज से आग्रह किया जाता है कि आप लोग अधिक से अधिक संख्या में एकत्रित होकर के कार्यक्रम को सफल करें
इस सभा संचालन सत्य शील सहाय ने किया और सभा में समाज की तरफ से कुमार नारायण , धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव , गोपी कृष्ण श्रीवास्तव , विपिन श्रीवास्तव निशित वर्मा आभा मधुर,शैलेंद्र माधुर, कौशलेंद्र नाथ सिंह, भूपेंद्र श्रीवास्तव पीयूष, सुशील श्रीवास्तव , गौरव सिंहा, प्रखर श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव एडवोकेट, अंजनी श्रीवास्तव, गोविंद कुमार खरे, शरद श्रीवास्तव, अचल एवं कायस्थ समाज के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे

+ There are no comments
Add yours