याकूबपुर गाँव में खेत से चौड़ी सड़क ले जाने का विरोध करेगें किसान
ओजस्वी किरण ब्यूरो प्रयागराज
हंडिया। हंडिया तहसील के उतरांव थाना क्षेत्र के महुआ कोठी के मजरा याकूबपुर के किसान अपने खेत में चौड़ी सड़क को ले जाने का विरोध करेंगे। किसानों ने लेखपाल पर नाराजगी जताई है। याकूबपुर गांव निवासी किसान धर्मराज पटेल और अमरिकन पटेल ने बताया कि उनके खेत से लगा 108 नंबर का चकरोड है। जो 80 वर्ग मीटर है। लेकिन आरोप है कि गाँव के विपक्षी लोगों की मिलीभगत से गांव में तैनात लेखपाल के द्वारा उनके खेत में चौड़ी सड़क ले जाना चाहते हैं। जिसका किसानों द्वारा विरोध किया जाएगा। किसानों ने बताया कि जितना चकरोड है उससे ज्यादा सड़क नहीं ले जाने देंगे। वही इस संबंध में महुआ कोठी प्रधान प्रतिनिधि रिजवान कुरैशी ने बताया कि किसानों की सहमति से ही सड़क का निर्माण कराया जायेगा।

+ There are no comments
Add yours