चयनित होने के 1 वर्ष बाद भी नियुक्ति के लिए भटक रहे एलटी ग्रेड 2018 के अवशेष श्रेष्ठता सूची के अभ्यर्थी
ओजस्वी किरण ब्यूरो लखनऊ
लखनऊ। लोक सेवा आयोग द्वारा “एलटी ग्रेड 2018 का अवशेष श्रेष्ठता सूची” का परिणाम 28 जून 2023 को जारी किया गया था। लोक सेवा आयोग द्वारा इसका अभिलेख सत्यापन 17 जुलाई से 24 जुलाई 2023 के मध्य कराकर चयनित अभ्यर्थियों की संस्तुति निदेशालय प्रयागराज को भेज दिया था। तब से लेकर अब तक समस्त चयनित अभ्यर्थी दर दर की ठोकरें खा रहे हैं।
अभ्यर्थियों के प्रयागराज से लेकर लखनऊ तक बार-बार धरना प्रदर्शन तथा ज्ञापन देने के बावजूद भी माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने उनकी नियुक्ति प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ाया है। जिससे नाराज तथा परेशान होकर समस्त चयनित अभ्यर्थी माध्यमिक शिक्षा निदेशालय शिविर कार्यालय लखनऊ अनवरत धरने पर बैठ गए हैं। समस्त अभ्यर्थियों का कहना है की जब तक हम लोगों का पोर्टल नहीं खुल जाता तब तक हम लोग यहां से नहीं जाएंगे।
चयनित छात्र “महावीर वर्मा” का कहना है की माध्यमिक शिक्षा निदेशालय पर दर्जनों बार धरना प्रदर्शन तथा ज्ञापन के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोरा आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला है।चयनित अभ्यर्थी श्याम नारायण यादव ने कहा अधिकारियों द्वारा अभ्यर्थियों को सिर्फ मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।
कामिनी पाठक ने कहा -अधिकारियों द्वारा मानसिक और सामाजिक शोषण हो रहा है मैं बहुत परेशान हो चुकी हूं मुख्यमंत्री जी से निवेदन है जल्दी से जल्दी नियुक्ति पत्र दिलवाएं।
अनवरत धरने में बैठे अभ्यर्थियों में कमिनी पाठक, निशी सिंह , सीमा सिसोदिया, सोनल, दीपा , कोमल वर्मा महावीर वर्मा. श्याम नारायण यादव जय सिंह , अंजनी कुमार पांडे , संजय चौधरी, राकेश यादव, गणेश कुमार,साइनजहां सहित सैकड़ो अभ्यर्थी शामिल रहे।

+ There are no comments
Add yours