धूमधाम से मनाया गया सेंट मीरास इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस, नगद पुरस्कार पाकर शिक्षकों के खिले चेहरे 

1 min read

धूमधाम से मनाया गया सेंट मीरास इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस, नगद पुरस्कार पाकर शिक्षकों के खिले चेहरे 

 ओजस्वी किरण संवाददाता

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ कानपुर रोड पर  हिंद नगर कॉलोनी स्थित सेंट मीरास इंटर कॉलेज में बहस्पतिवार को शिक्षक दिवस पर सभी शिक्षकों को सम्मानित कर शिक्षकों का मनोबल बढ़ाया।

इस अवसर पर लायन्स के गर्वनर लॉगन मुकेश जैन ने मुख्य अतिथि के रूप में सभी टीचर्स और लॉयन साथियों का आभार व्यक्त किया।

शिक्षको के प्रोत्साहन के लिने लायस क्लब प्रीमियर के लायन संजीव साहनी ने सभी सम्मानित शिक्षकों एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अलग से मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

विद्यालय के प्रबंधक विनोद रातड़ा ने इस अवसर पर सभी उत्कृष्ट शिक्षकों को गवर्नर लायन मुकेश जैन के हाथों द्वारा नगद पुरस्कार देखकर सम्मानित किया गया।

मौके पर उपस्थित सभी लायन साथियों ने इस अवसर पर अपना योगदान दिया, एवं सेंट मीरास इंटर कॉलेज की उपलब्धियां पर आभार व्यक्त किया। विशेष रूप से विद्यालय के बच्चों द्वारा बनाया गया रोबोट लिली ने पानी पिलाकर आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय के सभी शिक्षकों विद्यालय की कमियो को उजागर करने के लिये प्रोत्साहित किया। ताकि आने वाले समय उन कमियो को दूर करके विद्यालय को उन्नति के शिखर पर पहुंचने में आसानी हो सके ।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours