मिशन शक्ति के तहत छात्रा गीतांजलि हनुमंत महाविद्यालय में एक दिन की बनी प्राचार्य

0 min read

मिशन शक्ति के तहत छात्रा गीतांजलि हनुमंत महाविद्यालय में एक दिन की बनी प्राचार्य

 ओजस्वी किरण ब्यूरों

हनुमानगंज प्रयागराज। शासन की अनोखी पहल के चलते महिलाओं एवं छात्राओं में आत्म सुरक्षा के साथ साथ स्वावलंबी बनाने को लेकर मिशन शक्ति की टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0कार्यक्रम के तहत लगातार चौपाल लगाकर जागरूकता फैलाई जा रही है । इसी क्रम में गुरुवार 9 अक्टूबर को हनुमानगंज के हनुमंत महाविद्यालय लाहुरपुर में महाविद्यालय की छात्रा गीतांजलि मिश्रा को एक दिन का प्राचार्य नियुक्त किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक राम किशुन सिंह ने एक दिन की प्राचार्य को कार्यभार सौंपते हुए कहा कि उक्त पहल से छात्राओं के अंदर नेतृत्व क्षमता का विकास किया जाना है। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 शैलेश यादव ,कार्यालय प्रभारी धीरेंद्र कुमार सिंह , मिशन शक्ति की टीम समेत छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours