अरमान हर्बल आयुर्वेदिक केंद्र का हलीम अंसारी ने फीता काटकर किया उद्घाटन
ओजस्वी किरण ब्यूरो प्रयागराज
हंडिया प्रयागराज। कस्बा हंडिया के लाला का बाजार में पिलर नंबर 6 के सामने स्थित अरमान हर्बल आयुर्वेदिक केंद्र का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रत्याशी फूलपुर एवं पीसीसी सदस्य कांग्रेस मोहम्मद हलीम अंसारी रहे जहां पर उनके द्वारा फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया गया । इस दौरान अरमान हर्बल आयुर्वेदिक केंद्र के संचालक मोहम्मद अरमान द्वारा मोहम्मद हलीम अंसारी का माला पहनाकर जोरदार अभिनंदन भी किया गया। बता दें कि देश-विदेश में आयुर्वेद पद्धति पर आधारित आईएमसी कंपनी जहां अपना परचम लहरा रही है वहीं पर आईएमसी कंपनी द्वारा उत्पादित हर्बल प्रोडक्ट का हंडिया के लाला का बाजार में केंद्र खोला गया है जहां पर शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक सिद्ध हो रहे आईएमसी के हर्बल प्रोडक्ट का सफल प्रदर्शन भी किया गया साथ ही साथ नेटवर्क मार्केटिंग की उपस्थिति लोगों को विशेष जानकारी भी मुहैया कराई गई । इस दौरान उपस्थित लोगों द्वारा आईएमसी द्वारा उत्पादित हर्बल आयुर्वेदिक प्रोडक्ट की जमकर खरीदारी भी की गई। केंद्र के संचालक मोहम्मद अरमान द्वारा सभी के प्रति आभार जताया गया साथ ही साथ उपस्थित लोगों को जलपान भी कराया गया । इस मौके पर जुनैद अहमद जावेद अहमद उबेद अहमद सभासद पप्पू खान तारकेश्वर प्रसाद पटेल दिलशाद अहमद राजेश प्रधान धनंजय कुमार बिंद हरिश्चंद्र मौर्य शिव कुमार मौर्य सुल्तान हाशमी मैंना देवी महेंद्र कुमार मौर्य महमूद खान जेसीबी समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे ।

+ There are no comments
Add yours