पीएम मोदी ने केरल में विझिनजम बंदरगाह का किया उद्घाटन , बोले- यह है विकास की नई दिशा

1 min read

पीएम मोदी ने केरल में विझिनजम बंदरगाह का किया उद्घाटन , बोले- यह है विकास की नई दिशा

ओजस्वी किरण ब्यूरो

केरल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को केरल पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री पिनरई विजयन और कांग्रेस सांसद शशि थरूर के साथ विझिनजम अंतरराष्ट्रीय गहरे पानी के बहुउद्देशीय बंदरगाह का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस बंदरगाह से अब बड़े मालवाहक जहाज आसानी से आ सकेंगे, और इससे भारत का 75% ट्रांसशिपमेंट जो पहले विदेशी पोर्ट्स पर जाता था, अब देश में रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि बंदरगाह की ट्रांसशिपमेंट हब क्षमता तीन गुनी हो जाएगी और इससे केरल में नए अवसर पैदा होंगे। पीएम मोदी ने गुजरात के लोगों को अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी से निराश होने की बात की, जिनकी कंपनी ने केरल में यह विशाल बंदरगाह बनाया। उन्होंने कहा कि यह बदलाव भारत में हो रहे सकारात्मक बदलावों को दर्शाता है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours