प्रदेश में तेजी के साथ बढ़ रहा है अपना दल एस का जनाधार- जगत पटेल
ओजस्वी किरण ब्यूरो प्रयागराज
हंडिया। भदोही लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए गली कूचे तक अपना दल एस के कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। पार्टी नेता जगत नारायण पटेल की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं का जत्था विधानसभा प्रतापपुर के कई गांवों का दौरा कर गली कूचे में पहुंचकर लोगों से जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी डाक्टर विनोद कुमार बिंद को जिताने की अपील कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने सराय ममरेज गांव में एक नुक्कड़ सभा आयोजित किया। जिसमें पार्टी नेता जगत नारायण पटेल ने दहाड़ लगाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिस तेजी के साथ अपना दल एस का जनाधार बढ़ रहा है निश्चित ही लोकसभा चुनाव के बाद आगामी विधानसभा चुनाव में इसका असर रंग लाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। इस मौके पर कमलेश कुमार, श्याम बाबू पटेल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

+ There are no comments
Add yours