संघ विचार परिवार की ओर से शनिवार को निकाली गई विशाल शोभायात्रा ,विशाल शोभायात्रा से प्रयागराज नगर हुआ राम मय 

1 min read

संघ विचार परिवार की ओर से शनिवार को निकाली गई विशाल शोभायात्रा ,विशाल शोभायात्रा से प्रयागराज नगर हुआ राम मय 

Sangh Vichar Parivar ki or se Shaniwar ko Nikaali Gai Vishal shobhayatra,Vishal Shobhayatra se Prayagraj Nagar Hua Ram mai.

ओजस्वी किरण डेक्स 

प्रयागराज। अयोध्या में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में राम दरबार के सजे रथों , कतार बद्ध शंखबजाती युवतियो की लंबी श्रृंखला तथा जय श्री राम के गगन भेदी नारों एवं डीजे तथा घोष के साथ संघ विचार परिवार की ओर से शनिवार को विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। सर में केसरिया पगड़ी तथा हाथ में भगवा ध्वज लेकर चल रहे राम भक्तों से पूरा शहर एक बार राम मय हो गया। संगठन की योजना के अनुसार एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज से यह शोभा यात्रा दोपहर 2:00 बजे रवाना हुई। राम दरबार से सजी झांकी वाले रथ सबसे आगे उसके पीछे शंख बजती युवतियों की कतार बुद्ध टोली उसके पीछे अपने विद्यालय का बैनर लगाये विभिन्न विद्यालयों के छात्र डा कृतिका अग्रवाल के नेतृत्व में चल रही महिलाओं की टोली तथा कार्यकर्ता जय श्री राम तथा एक ही नारा एक ही नाम जय श्री राम, जय श्री राम के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। सह प्रांत कार्यवाह राज बिहारी, विहिप के प्रांत संगठन मंत्री नितिन, विभाग प्रचारक आदित्य,सह विभाग कार्यवाह आशीष मोहन आदि ऩे सड़क पर आने वाली बाधाओं को दूर करते हुए सभी को आगे बढने का संकेत दिया।


पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ यह यात्रा अग्निशमन चौराहे से आगे बढने लगी। सिविल लाइन हनुमान मंदिर के पास पहुंचने के बाद वहां से बस अड्डे के सामने से गुजरती हुई शोभायात्रा सुभाष चौराहे पर पहुंची। सड़क के दोनों ओर इकट्ठे हुए नागरिकों ने जय श्री राम के नारों से राम भक्तों का हौसला बढ़ाया। सुभाष चौराहे से यह यात्रा पत्थर गिरजाघर होते हुए पुन: मुडी और ज्वाला देवी इंटर कॉलेज के पास पहुंची। वहां प्रधानाचार्य विक्रम बहादुर सिंह के नेतृत्व में हाथ में केसरिया ध्वज थामें तथा राम दरबार से सजे रथ के साथ शिक्षकों छात्रों की टोली शोभायात्रा में शामिल हो गई। इससे शोभा यात्रा की विशालता और बढ़ गई। छात्रों के उत्साह एवं जोश भरे नारों से पूरा वातावरण राम मय हो गया। राम दरबार वाले पांच रथो से सुसज्जित शोभायात्रा वहां से चंद्रशेखर आजाद पार्क की ओर आगे बढ़ी। मार्ग में डीजे से प्रसारित हो रहे नारे एवं गीत राम भक्तों का जोश दुगुना कर रहे थे। तैयार रहना श्री राम भक्तों तुम्हें अयोध्या बुला रही है तथा घनश्याम कृपा कर दो मथुरा भी सजाएंगे सुनकर अगल-बगल के लोग भी थिरकते देखें गये। पत्रिका चौराहे से आगे बढ़ती हुई यह विशाल यात्रा चंद्रशेखर आजाद पार्क पहुंचने के बाद महादेवी वर्मा चौराहे से होती हुई हिंदुस्तानी अकादमी के सामने से एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज पहुंचकर समाप्त हो गई। शोभायात्रा में प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ मुरारजी त्रिपाठी, प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेंद्र सिंह गौड़, वीर कृष्ण,विभाग प्रचार प्रमुख वसु जी, ब्रह्म शंकर,भाग प्रचारक राज्यवर्धन, आकाश, पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडे, माधव ज्ञान केंद्र के प्रधानाचार्य विंध्यवासिनी, शीतल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता छात्र एवं माता बहनें शामिल थीं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours