वाराणसी में बनेगा मॉडल वृद्धाश्रम, मिलेंगी आधुनिकतम सुविधाएं : असीम अरुण
100 बेड के वृद्धाश्रम में घर जैसी सुविधाएं और वातावरण मिलेगा
समाज कल्याण विभाग और नार्दन कोलफील्ड्स लिमिटेड के बीच साइन हुआ एमओयू
वर्जन
योगी सरकार वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य व सम्मान के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ नागरिकों को समर्पित करते हुए आधुनिक सुविधायुक्त वृद्धाश्रम का निर्माण किया जा रहा है- असीम अरुण
ओजस्वी किरण डेक्स
लखनऊ । वरिष्ठ नागरिकों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त वृद्धाश्रम निर्माण के लिए समाज कल्याण विभाग और नार्दन कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) के बीच समझौता ज्ञापन (MOU) साइन किया गया। इसमें अपनों से बिछड़े वरिष्ठजनों को सहारा देने के लिए वाराणसी के रामनगर स्थित औद्योगिकआस्थान में 8500 वर्गफीट भूमि पर मॉडल वृद्धाश्रम भवन निर्माण की कार्ययोजना तैयारी की गई है। 100 बेड की क्षमता वाले वृद्धाश्रम में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इनमें पौष्टिक आहार, मनोरंजन, दैनिक उपयोग की सामग्री एवं एक्टिव एजिंग के अवसर मिलेंगे। इसके अलावा फिजियोथेरेपी सेंटर, एक्टिविटी हॉल, योगा एवं व्यायाम हेतु खुला लॉन, वातानुकूलित कमरे, पैलेटिव केयर यूनिट जैसी चिकित्सा सुविधाएं भी दी जाएंगी।
वर्तमान में समाज कल्याण विभाग की ओर से प्रदेश के 75 जनपदों में 150 वृद्ध संवासियों की क्षमता वाले वृद्धाश्रम संचालित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान असीम अरुण, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समाज कल्याण, उo प्रo डॉ. हरिओम, प्रमुख सचिव, समाज कल्याण , एम. के. चंदेल, जनरल मैनेजर, एवं अभिषेक कुमार, डिप्टी मैनेजर, नार्दन कोलफील्ड्स लिमिटेड, आर के सिंह, संयुक्त निदेशक मौजूद रहे। उप निदेशक कृष्णा प्रसाद ने आभार व्यक्त किया।

+ There are no comments
Add yours