संगमनगरी में एक पत्रकार को बदमाश ने चाकुओं से कई वार कर किया कत्ल

0 min read

संगमनगरी में एक पत्रकार को बदमाश ने चाकुओं से कई वार कर किया कत्ल

हत्या करने वाला पुलिस एनकाउंटर में गिरफ्तार

ओजस्वी किरण ब्यूरों प्रयागराज

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह के चचेरे भतीजे की बेरहमी से हत्या ने सबको दहला दिया…!

प्रयागराज में लगातार वारदातों के बीच बृहस्पतिवार रात एक और कत्ल। कुछ ही देर बाद हत्या करने वाला पुलिस एनकाउंटर में गिरफ्तार, उसे भी लगी तीन गोलियां …!

घटनाक्रम जान लीजिए कुछ शब्दों में। बृहस्पतिवार देर शाम सिविल लाइंस के हर्ष होटल के पास लक्ष्मी नारायण उर्फ पप्पू

को कुछ लोगों ने झगड़े के दौरान चाकुओं से गोद डाला।

सिविल लाइंस थाना पुलिस उसे अपनी जीप में अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने चेकअप करने के बाद बताया कि उनकी मौत हो चुकी है। इसके बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी ली तो हत्या में विशाल का नाम सामने आया।

पुलिस ने चौतरफा घेराबंदी करके विशाल की तलाश शुरू की। एक जगह जब वह पुलिस से घिरा तो फायरिंग करने लगा। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके दोनों पैरों में तीन गोलियां लगीं। उसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कर दिया। कत्ल में शामिल बाकी आरोपितों की तलाश की जा रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours