भाजपा नेता होटल मालिक नें बावर्ची की किया गोली मारकर हत्या, जिला पंचायत प्रतिनिधि सहित तीन पर मुकदमा दर्ज
ओजस्वी किरण ब्यूरों
जालौन। बंधक बन काम करना बावर्ची को रास नहीं आया तो उसने हमेशा उसी होटल में काम करने से मना कर दिया होटल मालिक ने जाति सूचक गाली देते हुए कहा चमरा तुमको काम करना पड़ेगा तथा लड़के से कहा कि अगर न माने तो मार दो विवाद के दौरान ही होटल मालिक के लड़के और उसके गनर की उपस्थिति में बावर्ची की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों में मातम पसर गया हत्या को आत्महत्या का रूप दिया गया तथा कर्मचारियों को समझाया गया था कि आत्महत्या ही बताना है पुलिस ने परिजनों से तहरीर मिलते ही होटल मालिक ,उसके लड़के सहित तीन पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया। उरई रोड पर स्थित जिला पंचायत अध्यक्ष के पति के होटल में बुधवार रात बावर्ची की सीने में रिपीटर बंदूक से गोली लगने से मौत हो गई। वह होटल के बाउंसर के साथ कमरे में बैठा था। पुलिस का कहना है कि बावर्ची ने खुद को गोली मार ली है। वहीं, बावर्ची के परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। बंदूक जिला पंचायत अध्यक्ष के बेटे के नाम पर है। पुलिस ने जिला पंचायत अध्यक्ष के बेटे व बाउंसर को हिरासत में ले लिया है। परिजनों की तहरीर पर हिमांशू,देवेंद्र एवं संदीप पर मुकदमा दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश के भांडेर के नई बस्ती निवासी महेश अहिरवार (40) खाना बनाने का काम करता था। 24 अक्तूबर को वह जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन निरंजन के पति देवेंद्र निरंजन उर्फ छुन्ना के आशीर्वाद होटल में बावर्ची का काम करने आया था। देवेंद्र पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और भाजपा नेता है। बुधवार रात बावर्ची की सीने में रिपीटर बंदूक की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस को कमरे में बेड पर महेश का रक्तरंजित शव मिला। उसके सीने में गोली लगी थी।
होटल में बावर्ची की मौत के मामले में उसके परिजनों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। भतीजे धर्मेंद्र का कहना है कि बंदूक करीब एक हाथ लंबी है। कोई भी व्यक्ति सीने में लगाकर कैसे ट्रिगर दबा सकता है।
परिजनों ने बताया कि दीपावली का त्योहार मनाने के बाद महेश 24 अक्तूबर को कोंच काम करने आ गया था। दो दिन पहले ही उसने पत्नी व परिजनों से बात की थी। इसमें उसने बताया था कि वह ठीक है और यहां उसे अच्छा भी लग रहा है। बहुत जल्द ही वह घर आएगा।
परिजनों का कहना है कि बातचीत में उसने कभी यह नहीं बताया कि वह परेशान या किसी तनाव में है।

+ There are no comments
Add yours