हाथ टूटे होने के बावजूद सिंपल इंजरी बनाने का लगाया गया आरोप
ओजस्वी किरण संवाददाता
उतरांव प्रयागराज । उतरांव थाना क्षेत्र के सिठौली गाँव के एक दलित युवक ने सीएचसी सैदाबाद के चिकित्सकों पर पैसा लेने की और उसकी साधारण इंजरी रिपोर्ट बनाने का आरोप लगाया गया है। जबकि युवक कहां टूटा हुआ है। आपको बता दे की सिठौली गाँव निवासी दलित युवक राजेंद्र 19 जो 5 अप्रैल को आरा कला गाँव में जेसीबी मशीन के साथ मजदूरी का काम कर रहा है। ट्रैक्टर पर मिट्टी लादने के विवाद पर आरा कलां गांव के विपिन यादव समेत तीन लोगों ने लात घुसो से इस कदर पीटा की वह बेहोश हो गया। राजेंद्र के सीने में और हाथ में गंभीर चोट लगे है। पीड़ित ने उतरांव थाने में 6 अप्रैल को मुकदमा दर्ज करा कर डाक्टरी परीक्षण के लिए सीएचसी सैदाबाद गया था। दलित युवक राजेंद्र का आरोप है कि चिकित्सकों द्वारा उससे पैसा भी ले लिया गया और साधारण इंजरी रिपोर्ट बनाई गई। जबकि पीड़ित हाथ टूटे होने की वजह से उसे बेली के लिए रेफर नहीं किया गया। गंभीर रूप से घायल युवक हनुमानगंज स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में जाकर एक्सरे कराने पर पता चला कि उसका हाथ टूटा हुआ है। पीड़ित युवक ने मामले की शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी और पुलिस आयुक्त से करके कार्रवाई की मांग की है।

+ There are no comments
Add yours