रात में महिला हो गई लापता, खोजने में पति हो रहा परेशान
ओजस्वी किरण ब्यूरो प्रयागराज
हंडिया। उतरांव थाना क्षेत्र के बरुवाबोझ गाँव की एक महिला अपने बच्चों को छोड़कर रात को रहस्यमय तरीके से लापता हो गई। जिससे पीड़ित पति पत्नी की खोज में दर-दर भटक रहा है। बरुआबोझ गांव निवासी खेती किसानी और मजदूरी करने वाले रामराज पटेल की 35 वर्षीय पत्नी सोनी पटेल जिसका झारखंड में मायका है। रामराज पटेल ने बताया कि उसकी पत्नी 27 अप्रैल की रात को घर से रहस्यमय तरीके से लापता हो गई। रामराज सभी संभावित स्थानों पर यहां तक की ससुराल भी पत्नी को खोजने गया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। पीड़ित पति पत्नी को पाने के लिए दर-दर भटक रहा है। पुलिस ने मामले में गुमशुदकी दर्ज की है।

+ There are no comments
Add yours