बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा के पैर में लगी गोली,अपनी ही बंदूक से जख्मी हुए एक्टर, हालत खराब
ओजस्वी किरण ब्यूरो मुंबई
बॉलीवुड गोविंदा जख्मी हो गए हैं।अपनी ही बंदूक से गोविंदा के पैर में गोली लग गई है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा जख्मी हो गए हैं। उनके पैर में गोली लग गई है। ये घटना आज सुबह पौने 5 बजे की है। गोविंदा सुबह कहीं जाने के लिए निकल रहे थे उसी समय गलती से मिसफायर हो गया था। जिसके बाद गोविंदा को CRITI केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक गोली चलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और उन्होंने गोविंदा की बंदूक को अपने कब्जे में ले ली है। जिसके बाद से पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
गोविंदा की हालत खराब
गोली लगने के बाद गोविंदा के पैर से काफी खून बह गया है। जिसकी वजह से उनकी हालत काफी खराब हो गई है। फिलहाल गोविंदा अंधेरी के क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती है। मामले की जांच की जा रही है।

+ There are no comments
Add yours