धूमनगंज में महिला ने फांसी लगाकर दी जान,
घर पर थी १४ वर्षीय बेटी, आत्महत्या की वजह तलाश रही पुलिस
ओजस्वी किरण ब्यूरो
प्रयागराज। धूमनगंज के जयन्तीपुर प्रीतमनगर निवासी एक महिला सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर में उसके इकलौती १४ वर्षीय बेटी है। मृतका का पति बाहर रहता है। पुलिस महिला के आत्महत्या की वजह तलाश रही है।
धूमनगंज के जयन्तीपुर प्रीतमनगर निवासी मीनाक्षी यादव (४२) पत्नी सुधीर यादव अपनी १४ वर्षीय बेटी के साथ रहती थी। बताया जाता है कि पारिवारिक मनमुटाव के चलते उसका पति बाहर रहता है। वह मकान में बने कमरों को किराये में देकर बेटी का पढ़ाई और भरण-पोषण करती थी। सोमवार को वह कमरे में छत में लगे हुक से दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटककर जान दे दी। बेटी ने देखा तो वह रोने लगी। किरायेदार और आसपास के लोग एकत्र हो गये और पुलिस को सूचित किया। धूमनगंज पुलिस के मुताबिक महिला का पति काफी दिनों से परिवारिक विवाद के चलते बाहर रहता है। वह यहां बेटी को साथ लेकर रहती थी। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

+ There are no comments
Add yours