वाराणसी के गुप्ता परिवार हत्याकांड में भतीजों पर शक
ओजस्वी किरण ब्यूरो
वाराणसी। वाराणसी में 5 लोगों के सामूहिक हत्याकांड की गुत्थी उलझी हुई है। इस घटना से जुड़े 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगाल रही है, और अब तक दर्जन भर से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। हालांकि, इन सब के बावजूद पुलिस के हाथ अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं लगे हैं।वारदात के दो दिन बाद भी पुलिस परिवार के 5 पांच सदस्यों के ‘कातिल’ तक नहीं पहुंच सकी है। हत्याकांड के जड़ में पारिवारिक विवाद है, किसी बाहरी से रंजिश है या फिर कोई और वजह? अभी तक पक्के तौर पर कुछ भी सामने नहीं आया है। लेकिन राजेंद्र के भतीजों पर शक जताया जा रहा है। इस बीच राजेंद्र गुप्ता, उनकी पत्नी और तीन बच्चों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। इस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, गुप्ता परिवार के 5 लोगों की हत्या कुल 15 गोलियां मारकर की गई थी। रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई है कि भेलूपुर थाना क्षेत्र के भदैनी में राजेंद्र गुप्ता के परिवार के 4 सदस्यों- पत्नी, दो बेटे और एक बेटी को कितनी और कहां-कहां गोलियां मारी गईं। साथ ही राजेंद्र को घटनास्थल से करीब 15 किमी दूर कितनी गोली मारा गया था। बता दें कि वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के भदैनी पंपिंग स्टेशन के सामने गली में एक बड़ी प्रॉपर्टी पर राजेंद्र गुप्ता, उनका परिवार और बूढी मां रहते थे। मंगलवार की सुबह जब घर की नौकरानी काम करने पहुंची तो देखा कि राजेंद्र की 45 वर्षीय पत्नी नीतू गुप्ता का शव खून से लथपथ उनके कमरे में बेड के नीचे पड़ा है, 25 वर्षीय पुत्र नमनेंद्र का शव दूसरी मंजिल के बाथरूम में, 17 साल की बेटी गौरांगी और सबसे छोटे बेटे 15 साल के शिवेंद्र उर्फ छोटू का शव उनके कमरे में पड़ा है। वहीं, उनकी बूढ़ी मां शारदा देवी सही सलामत थीं। जबकि, राजेंद्र मौके से नदारद थे।

+ There are no comments
Add yours