प्रयागराज करछना थाना क्षेत्र के एक स्कूल के अंदर छात्र की हत्या
पिता ने पुरानी रंजिश का हवाला देते हुए शिक्षक समेत चार लोगों के खिलाफ दी नामजद तहरीर
चार दिन पूर्व शिक्षक और छात्र के बीच हुई थी जमकर मारपीट, धमकी देने का है शिक्षक पर आरोप
ओजस्वी किरण ब्यूरों प्रयागराज
प्रयागराज। करछना थाना क्षेत्र के कुलमई गाँव मे स्कूल के अंदर छात्र की हत्या,परिजन आनन फानन मे हॉस्पिटल लेकर भागे लेकिन तब तक छात्र की साँसे थम चुकी थी।मृतक छात्र अवनीश पांडेय पुत्र पिंटू पांडेय कौंधियारा थाना क्षेत्र के गढ़वा गाँव का रहने वाला था । वह इंटर का छात्र था। ये घटना इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज के अंदर घटित हुयी,बताते हैं कि इंटर मे पढ़ने वाले छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट के बाद छात्र की पीट पीट कर नोकिले हथियार से वार कर हत्या कर दी गई, हत्या के बाद स्कूल में ताला बंद कर स्कूल प्रशासन से जुड़े लोग फरार हो गये। इलाकाई पुलिस के साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटित वारदात में शामिल आरोपियों को हर हाल में गिरफ्तारी करने के दिए गए है। एसीपी करछना ने बताया कि मृतक छात्र के पिता ने शिक्षक समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है और पुरानी रंजिश का कारण बताया गया है। बताते हैं कि चार दिन पूर्व मृतक छात्र और शिक्षक उमा शंकर के बीच हुई थी जमकर मारपीट। शिक्षक पर आरोप है कि उसने जान से मरने की दी थी धमकी।
हालांकि पुलिस प्रत्येक पहलुओं पर बारिकियों से जांच पड़ताल करने में जुट गयी है। वहीं वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है..।

+ There are no comments
Add yours