सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, सड़क जाम

1 min read

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, सड़क जाम

ओजस्वी किरण ब्यूरों प्रयागराज

उतरांव प्रयागराज । उतरांव थाना क्षेत्र के मंडौर गांव स्थित हनुमान मंदिर के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।बताया जाता है कि पवन कुमार विश्वकर्मा पुत्र पटवारी विश्वकर्मा उम्र लगभग 36 वर्ष निवासी मंडौर थाना उतराव जो बीते बुधवार को रात्रि लगभग 10 बजे अपने पुराने घर से दूध लेने के लिए गया था ।जहां दूध लेकर नए घर की ओर निकला परन्तु काफी समय बीत जाने पर घर नहीं पहुंचा तो परिजनों की चिंता बढ़ी परिजनों द्वारा खोजबीन किया गया तो मंडौर स्थित हनुमान मंदिर के समीप गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क किनारे पाया गया जहां आनन फानन में घर वाले अंदावा स्थित भोला हॉस्पिटल में इलाज हेतु ले गए जहां गंभीर अवस्था को देखते हुए लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मौत की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर बरेठी-जगतपुर मार्ग पर बैठ गए और सड़क को जाम कर दिया। इस दौरान परिजनों ने युवक की मौत को सड़क हादसा मानने से इंकार करते हुए हत्या का आरोप लगाया और जमकर नारेबाजी की।

घटना की जानकारी मिलते ही सहायक पुलिस आयुक्त हंडिया सुनील कुमार सिंह तथा उतराव थाना अध्यक्ष प्रीतम कुमार तिवारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और मृतक के परिजनों द्वारा दिए गए तहरीर पर चार नामजद के विपरीत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस की समझाने के बाद धीरे-धीरे सड़क जाम खुलवाया गया और यातायात शुरू हुआ। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है तथा किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours