रायबरेली में एक शख़्स की पीट-पीटकर हत्या के मामले में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जारी किया अपना बयान
ओजस्वी किरण ब्यूरों नई दिल्ली
नई दिल्ली। राहुल गांधी ने कहा, “रायबरेली में दलित युवक हरिओम वाल्मीकि की निर्मम हत्या सिर्फ़ एक इंसान की नहीं- इंसानियत, संविधान और न्याय की हत्या है।
आज भारत में दलित, आदिवासी, मुसलमान, पिछड़े और ग़रीब- हर उस व्यक्ति को निशाना बनाया जा रहा है, जिसकी आवाज़ कमजोर है, जिसकी हिस्सेदारी छीनी जा रही है, और जिसकी ज़िंदगी सस्ती समझी जाती है।
उन्होंने कहा, “देश में नफ़रत, हिंसा और भीड़तंत्र को सत्ता का संरक्षण मिला हुआ है, जहां संविधान की जगह बुलडोज़र ने ले ली है, और इंसाफ़ की जगह डर ने….।
भारत का भविष्य समानता और मानवता पर टिका है और यह देश चलेगा संविधान से, भीड़ की सनक से नहीं।

+ There are no comments
Add yours